पोलार्ड ने आतिशी पारी खेल मुंबई इंडियंस को दिलाई रोमांचक जीत, किंग्स इलेवन पंजाब 3 विकेट से हारा
-
Cricketnmore Editorial 2019-04-10 12:02:56 - LAST UPDATED : Fri 12, 2019 12:19 0thIST

नई दिल्ली, 10 अप्रैल | अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज अपना अगला… Read More
- मुंबई इंडियंस ने किंग्स XI पंजाब को 3 विकटों से हराया (स्कोरकार्ड)
- #KXIPvMI:केरन पोलार्ड को मिला प्लेयर ऑफ़ दा मैच का अवार्ड
- IPL 2019: मुंबई ने धमाकेदार जीत के साथ पॉइटंस टेबल में की उलटफेर,पंजाब को पीछे छोड़ इस नंबर पर पहुंची
- RECORD: मुंबई इंडियंस ने तूफानी पारी में जड़े 10 छक्के, तोड़ा अपना ही 6 साल पुराना रिकॉर्ड
- कीरोन पोलार्ड ने आतिशी पारी खेल मुंबई इंडियंस को दिलाई रोमांचक जीत, KXIP को मिली 3 विकेट से हार
मुंबई इंडियंस ने किंग्स XI पंजाब को 3 विकटों से हराया (स्कोरकार्ड)
किंग्स XI पंजाब - 197/4 (20)
लोकेश राहुल - 100* (64), क्रिस गेल - 63 (36), डेविड मिलर - 7 (8), करुण नायर - 5 (6), सैम करण - 8 (3), मंदीप सिंह - 7* (3)
मुंबई इंडियंस गेंदबाजी
जेसन बेहरनडोर्फ़ - 1/35, जसप्रीत बुमराह - 1/38, अलज़ारी जोसफ - 0/22, राहुल चहर - 0/27, हार्दिक पांड्या - 2/57, क्रुणाल पांड्या - 0/17
मुंबई इंडियंस - 198/7 (20)
क्विंटन डी कॉक - 24 (23), सिद्धेश लाड - 15 (13), सूर्यकुमार यादव - 21 (15), काइरोन पोलार्ड - 83* (31), ईशान किशन - 7 (10), हार्दिक पांड्या - 19 (13), क्रुणाल पांड्या - 1 (2), अलज़ारी जोसफ - 15 (13), राहुल चहर - 1* (1)
किंग्स XI पंजाब गेंदबाजी
अंकित राजपूत - 1/52, मोहम्मद शमी - 3/21, हार्दूस विल्जोएन - 0/34, रविचंद्रन अश्विन - 1/37, सैम करण - 1/54
#KXIPvMI:केरन पोलार्ड को मिला प्लेयर ऑफ़ दा मैच का अवार्ड
#KXIPvMI:केरन पोलार्ड को मिला प्लेयर ऑफ़ दा मैच का अवार्ड
#IPL2019: केएल राहुल का शतक गया बेकार,पोलार्ड की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस को मिली रोमांचक जीत - https://t.co/ENU2Dhba1N #KXIPvMI pic.twitter.com/AjUtN1qBcm
— cricketnmore (@cricketnmore) April 11, 2019
IPL 2019: मुंबई ने धमाकेदार जीत के साथ पॉइटंस टेबल में की उलटफेर,पंजाब को पीछे छोड़ इस नंबर पर पहुंची
कीरोन पोलार्ड (83) की तूफानी पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 विकेट से हरा दिया। 6 मैचों में 4 जीत के साथ मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस मैच से पहले मुंबई की टीम पांचवें स्थान पर थी। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 7 मैचों में तीसरी हार के साथ खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गई।
RECORD: मुंबई इंडियंस ने तूफानी पारी में जड़े 10 छक्के, तोड़ा अपना ही 6 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के 24वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया। मुंबई की जीत के हीरो रहे कीरोन पोलार्ड की 31 गेंदों पर 10 छक्के और तीन चौकों की मदद से खेली गई 83 रनों की पारी। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई के लिए एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले उन्होंने साल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली गई पारी में 8 छक्के मारे थे।
Most sixes for MI in an IPL innings:
— Umang Pabari (@UPStatsman) April 10, 2019
11 - Sanath Jayasuriya v CSK, Mumbai, 2008
10 - Kieron Pollard v KXIP, Mumbai, 2019*
8 - Kieron Pollard v SRH, Mumbai, 2013#MIvKXIP
कीरोन पोलार्ड ने आतिशी पारी खेल मुंबई इंडियंस को दिलाई रोमांचक जीत, KXIP को मिली 3 विकेट से हार
10 अप्रैल। रोहित शर्मा की जगह आजके मैच में कप्तान कर रहे पोलार्ड ने धमाल करते हुए 83 रन की पारी खेल मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मैच जीता दिया। पोलार्ड 31 गेंद पर 83 रन की पारी खेलकर आउट हए और मुंबई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। स्कोरकार्ड
पोलार्ड के आउट होने के बाद अल्जारी जोसेफ और राहुल चहर ने मुंबई को जीत दिलाई। आखिरी गेंद पर 2 रन की दरकार मुंबई को थी और ऐसे में अल्जारी जोसेफ ने आखिरी गेंद पर 2 रन बनाकर मुंबई को रोमांचक जीत दिलाई।
आखिरी 2 ओवर में मुंबई को जीत के लिए 32 रनों की दरकार थी तो वहीं आखिरी 6 गेंद पर 15 रन बनानें थे। ऐसे में पोलार्ड ने अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और बचे हुए लक्ष्य के करीब पहुंचाकर मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई।
आपको बता दें पोलार्ड के अलावा 13 गेंद पर 19 रन की पारी हार्दिक पांड्या ने खेली और मुंबई इंडियंस के रन रेट को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 21 रन और क्विटन डीकॉक ने 24 रन बनाए।
किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से 3 विकेट मोहम्मद शमी और अश्विन और सैम कुरैन को 1- 1 विकेट मिला। राजपूत के खाते में 1 विकेट आए। ईशान किशन रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे।
इससे पहले केएल राहुल की नाबाद 101 रन की शतकीय पारी और क्रिस गेल (63) रन की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 197 रन बनाए।
मुंबई के तरफ से मुंबई इंडियंस के तरफ से जेसन बेहरनडॉर्फ के खाते में 1 विकेट और हार्दिक पांड्या के खाते में भी 2 विकेट गिरे। इसके साथ- साथ बुमराह के खाते में 1 विकेट आए।
नई दिल्ली, 10 अप्रैल | अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।
पंजाब ने अपने आखिरी तीनों मैच घर में खेले हैं और जीत हासिल की है। दोनों टीमों के लिए यह मैच अपनी लय को बनाए रखने के लिहाज से बेहद जरूरी है। पंजाब ने सोमवार को हैदराबाद को मात दे अंकतालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है तो वहीं मुंबई की टीम इस समय अंकतालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है।
घर में खेलने के कारण मुंबई का इस मैच में पलड़ा भारी लग रहा है, लेकिन मुंबई के खिलाड़ियों को पंजाब के खिलाफ एक ईकाई के तौर पर खेलना होगा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को आगे से टीम का नेतृत्व करना होगा।
मुंबई के बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखी है। सिर्फ हार्दिक पांड्या ही अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखा पाए हैं। वह अंत में आकर पारी में तेजी से रन बनाते हैं और टीम को मजबूत स्कोर प्रदान कर रहे हैं। इस मैच में हार्दिक की कोशिश इसी तरह के प्रदर्शन की होगी।
वहीं, अगर पंजाब की बात की जाए तो उसके बल्लेबाजों ने धीमी शुरुआत की है। हालांकि इस बात को ध्यान रखना होगा कि पंजाब ने जिस तरह की स्थिति-चेन्नई और पंजाब में बल्लेबाजी की है वह बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त नहीं थीं।
वहीं वानखेड़े की विकेट पर स्ट्रोक लगाना आसान होगा। लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल जिस तरह की फॉर्म में हैं, वह दोनों वानखेड़े की विकेट पर बल्लेबाजी के लिए उतारू होंगे।
टीमें (सम्भावित) :
पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विजोएन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनेघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह।