Fastest Ball in IPL 2026: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के 23 साल के तेज गेंदबाज़ अशोक शर्मा (Ashok Sharma) ने बीते शनिवार, 04 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 9वें मुकाबले में अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी से सभी को खासा प्रभावित किया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में 37 रन देकर एक विकेट झटका और इसी बीच सीजन की सबसे तेज 154.2 KMPH की रफ्तार से बॉल डिलीवर की।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के 16वें ओवर में घटी। यहां अशोक शर्मा अपने कोटे का तीसरा ओवर करने आए थे जिसकी आखिरी गेंद फेंकते हुए उन्होंने 154.2 KMPH की स्पीड क्लिक की। इसी के साथ अब वो साल 2026 के आईपीएल सीजन में सबसे तेज बॉल फेंकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यहां देखें VIDEO
उन्होंने एनरिक नॉर्खिया का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाज़ी करते हुए 150.9 KMPH की स्पीड से बॉल डाला था। इस लिस्ट के टॉप-5 में कार्तिक त्यागी (149.7 KMPH), कगिसो रबाडा (149.1 KMPH) और जेमी ओवरटन (145.6 KMPH) भी शामिल हैं।