आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा लेग स्पिनर यश पुंजा ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। 19 साल के इस गेंदबाज ने प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली को अपने जाल में फंसाकर पंजाब को दो बड़े झटके दिए।
PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में रवि विश्नोई की जगह खेल रहे 19 साल के युवा लेग स्पिनर यश पुंजा ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच लिया।
पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसिमरन सिंह शानदार लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने 43 गेंदों में 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था और काफी खतरनाक दिख रहे थे। ऐसे में कप्तान ने भरोसा दिखाते हुए यश पुंजा को गेंद थमाई और उन्होंने मौके को दोनों हाथों से भुना लिया।