Advertisement
Advertisement
Advertisement

1st T20I: श्रीलंका की जीत में चमके समरविक्रमा, मेंडिस और असलंका, बांग्लादेश को 3 रन से दी मात

श्रीलंका ने 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 3 रन से हरा दिया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap March 04, 2024 • 21:47 PM
1st T20I: श्रीलंका की जीत में चमके समरविक्रमा, मेंडिस और असलंका, बांग्लादेश को 3 रन से दी मात
1st T20I: श्रीलंका की जीत में चमके समरविक्रमा, मेंडिस और असलंका, बांग्लादेश को 3 रन से दी मात (Image Source: Google)
Advertisement

श्रीलंका ने 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 3 रन से हरा दिया। इस मैच में श्रीलंका की तरफ से सदीरा समरविक्रमा (Sadeera Samarawickrama), कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) और कप्तान चरिथ असलंका (Charith Asalanka) ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। बांग्लादेश की तरफ से महमुदुल्लाह और जेकर अली ने अर्धशतकीय पारियां खेली लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। 

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 206 रन का स्कोर बनाया। सदीरा समरविक्रमा ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 61(48) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। कुसल मेंडिस ने 36 गेंद में 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान चरिथ असलंका ने 21 गेंद में 6 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली। कुसल और समरविक्रमा ने तीसरे विकेट के लिए 96 (61) रन की साझेदारी निभाई। असलंका और समरविक्रमा ने चौथे विकेट के लिए 73* (33) रन जोड़े। बांग्लादेश की तरफ से एक-एक विकेट शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद और रिशाद हुसैन ने हासिल किया। 

Trending


लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन ही बना पायी। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन जेकर अली ने बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 4 चौको और 6 छक्कों की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। महमुदुल्लाह ने 31 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 22 गेंद में 3 चौको की मदद से 20 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से बिनुरा फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज और दासुन शनाका ने 2-2 विकेट हासिल किये। महीश तीक्ष्णा और मथीशा पथिराना एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

श्रीलंका की प्लेइंग XI: अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महीश तीक्ष्णा, अकिला धनंजय, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना। 

Also Read: Live Score

बांग्लादेश की प्लेइंग XI: सौम्या सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान। 


Cricket Scorecard

Advertisement