भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की चोट लेकर अपडेट प्रदान की है। आपको बता दे कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन पंत अपना घुटना चोटिल करवा बैठे थे। पंत की कुछ समय पहले इसी घुटने की सर्जरी हुई थी जब वो एक भयंकर कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे।
कप्तान रोहित ने पंत की चोट को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि, "दुर्भाग्य से, गेंद सीधे उनके घुटने की कैप पर लगी, वही पैर जिस पर उन्होंने सर्जरी कराई है। इसलिए उन्हें उस पर थोड़ी सूजन हो गई है। इस समय यह नाजुक है, इसलिए यह एक एहतियाती उपाय है। इसी वजह से वो मैदान छोड़कर चले गए है, वह ठीक हो सकते है।"
Rishabh Pant down with knee issues. pic.twitter.com/uxrY5ciePO
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 17, 2024
Get well soon, Rishabh Pant! pic.twitter.com/RQ0xOHgsLt
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 17, 2024
ऋषभ को न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट के दूसरे दिन घुटने की गंभीर चोट का सामना करना पड़ा। पंत 37वें ओवर में एक गेंद को पकड़ने के प्रयास में अपने घुटने को चोटिल करवा बैठे और वह तुरंत जमीन पर गिर पड़े, भारत के फिजियो उन्हें देखने के लिए मैदान पर दौड़े। वो काफी दर्द में दिखाई दे रहे थे और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया, जबकि ध्रुव जुरेल शेष दिन के लिए टीम के लिए कीपिंग करते हुए नजर आये थे।