MLC 2026 Eliminator between Washington Freedom vs MI New York: वॉशिंगटन फ्रीडम और एमआई न्यूयॉर्क के बीच ऑकलैंड के ओकलैंड कोलिज़ियम स्टेडियम में खेले गए मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में कई गजब रिकॉर्ड देखने को मिले। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद एमआई न्यूयॉर्क ने 9 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। जवाब में वॉशिंगटन फ्रीडम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।
एक मैच में तीन शतक
पहले एमआई न्यूयॉर्क के लिए तूफानी बल्लेबाजी करते हुए कप्तान निकोलस पूरन ने 33 गेंदों में 106 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 13 छक्के जड़े। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने 48 गेंदों में नाबाद 110 रन ( 7 चौके और 9 छक्के) रन की पारी खेली। वहीं प्लेयर ऑफ द मैच रहे एंड्रिस गौस ने 51 गेंदों में 132 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 12 चौके शामिल थे।