India vs England 2nd T20I: भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने शनिवार (4 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। बिश्नोई लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए 17वां ओवर करने आए और इस ओवर में उन्होंने कुल 29 रन दिए।
बिश्नोई द्वारा एक ओवर में दिए गए 29 रन, टी-20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय गेंदबाज़ द्वारा एक ओवर में दिए गए रनों के मामले में तीसरे सबसे ज़्यादा रन हैं। उनसे आगे 2020 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ शिवम दुबे (34 रन) और 2016 में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ स्टुअर्ट बिनी (32 रन) हैं।
बिश्नोई ने अपने कोटे के चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 60 रन दिए। बतौर भारतीय एक टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वह पांचवें नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में बिश्नोई ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा, जिन्होंने 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रन दिए थे।
Most runs Conceded for India in a T20I match
— (@Shebas_10dulkar) July 4, 2026
68 - Prasidh Krishna vs AUS (2023)
64 - Yuzvendra Chahal vs SA (2018)
64 - Varun Chakravarthy vs ENG (2026)
62 - Arshdeep Singh vs SA (2022)
60 - vs ENG (2026)*
58 - Jasprit Bumrah vs NZ (2026)
57 - Joginder… pic.twitter.com/F3FjVd3O8M