साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 55 ओवर में 3 विकेट खोकर 191 रन बना लिए है। इसी के साथ उन्होंने 221 रन की लीड ले ली है। ये टेस्ट मैच सेंट जॉर्ज पार्क, गक़ेबरहा में खेला जा रहा है।
तीसरे दिन स्टंप्स के समय साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 79 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स 93 गेंद में 2 चौको की मदद से 36 रन बनाकर खेल रहे थे। बावुमा और स्टब्स चौथे विकेट के लिए 82(155)* रन की साझेदारी कर चुके हैं। एडेन मार्करम ने 75 गेंद में 5 चौको की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। प्रभात जयसूर्या ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किये। विश्व फर्नांडो ने एक विकेट हासिल किया।
श्रीलंका पहली पारी में 99.2 ओवर में 328 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी और साउथ अफ्रीका के स्कोर से 30 रन पीछे रह गयी। श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन पथुम निसांका ने बनाये। उन्होंने 157 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कामिंदु मेंडिस ने 92 गेंद में 4 चौको की मदद से 48 रन की पारी खेली।