Happy Birthday MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एम एस धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। धोनी फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। फैंस के मन में अक्सर थाला धोनी की पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल उठते रहते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे 3 एक्ट्रेस जिनके साथ जुड़ चुका है धोनी का नाम-
दीपिका पादुकोण: एम एस धोनी का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ भी जुड़ चुका है। साल 2013 में दीपिका पादुकोण और धोनी के अफेयर की खबरें काफी उड़ी थीं। धोनी और दीपिका ने उस वक्त एक शो के दौरान रैंप वॉक भी किया था। खबरों की मानें तो दीपिका और धोनी के बीच रिलेशनशिप काफी उफान पर था लेकिन इस कहानी में ट्विस्ट तब आया जब युवराज सिंह का नाम भी दीपिका के साथ जोड़ा गया। हालांकि, धोनी और दीपिका दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बातचीत नहीं की थी।

.jpg)
