आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स मैच के साथ होगी। चेन्नई अभी तक 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 कुल मिलाकर 5 बार चैंपियन बन चुके हैं। अब चेन्नई आगामी सीजन में टाइटल को डिफेंड करेंगे। ये बात सब अच्छे से जानते है कि चेन्नई हमेशा अनुभवी खिलाड़ियों पर दांव लगाती है, जो निश्चित रूप से एक कारण है कि वे काफी सफल रहे हैं। हालाँकि, पिछले कुछ सीज़न में, CSK के तीन बड़े खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडू और रॉबिन उथप्पा संन्यास ले चुके हैं। तो हम आपको CSK के ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो आईपीएल 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं।
1. एमएस धोनी
इस लिस्ट में टॉप पर चेन्नई के कप्तान और 42 साल के एमएस धोनी (MS Dhoni) ने जगह बनाई है। आईपीएल से संन्यास लेने वाला सबसे बड़ा नाम धोनी का है। सभी ने सोचा कि 2023 उनका आखिरी सीजन होगा लेकिन फाइनल के बाद उन्होंने पुष्टि की कि वह एक और सीजन खेलेंगे। इसलिए, सीएसके के कप्तान आईपीएल 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ने आईपीएल में अभी तक खेले 250 मैच में 135.92 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन अपने खाते में जोड़े है। आईपीएल में उनके बल्ले से अभी तक 24 अर्धशतक निकल चुके हैं।