महेंद्र सिंह धोनी, एक ऐसे कप्तान जिनके साथ गेंदबाज़ खेलना काफी पसंद करते हैं। अक्सर ही धोनी के नेतृत्व में गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसे खुद गेंदबाज़ भी स्वीकारते हैं। युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा ये कुछ ऐसे नाम हैं जो अक्सर ही अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय कप्तान धोनी को देते आए हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जो धोनी की कप्तानी में चमके लेकिन उसके बाद कही गुम हो गए।
ईश्वर पांडे (Ishwar Pandey)
साल 2012-13, ईश्वर पांडे ने रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए जिसके बाद उनका नाम सुर्खियों में आया। इस लंबे तेज गेंदबाज़ को अपनी मेहनत का फल आईपीएल डेब्यू के रूप में मिला। उन्होंने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेला। लेकिन उनके करियर को उड़ान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मिली।