चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को आईपीएल 2025 के लिए कुछ नई खिलाड़ियों की आवश्यकता होगी। वो आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को निशाना बना सकते हैं जो वर्तमान में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। तो उसी चीज को हम आपको मुंबई इंडियंस के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें सीएसके आईपीएल 2025 के लिए निशाना बना सकती है। (नोट: हमने उन खिलाड़ियों को लिया है जिन्हें फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है)
1. ईशान किशन
इस लिस्ट में पहले स्थान पर बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है। उनके मौजूदा फॉर्म और रिटेंशन की लिमिट के आधार पर, ईशान को मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन नहीं किया जा सकता है। इसलिए, वह आगामी मेगा ऑक्शन में उतर सकते हैं। जबकि सीएसके की प्राथमिकता डेवोन कॉनवे को टॉप ऑर्डर पर रखना होगा, अगर ईशान उपलब्ध है, तो वह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसका मुख्य कारण उनकी उम्र और उनकी कीपिंग स्किल है। वह टॉप आर्डर के लिए अच्छे विकल्प होंगे और टीम से लंबे समय तक जुड़े रह सकते हैं।