Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2023: 3 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस जोफ्रा आर्चर की गैर-मौजूदगी में टारगेट कर सकती है

मुंबई इंडियंस को ऐसे विकल्प के बारे में सोचना होगा जिसे वह जोफ्रा आर्चर की गैर-मौजूदगी में खरीद सकती है। आज हम आपको ऐसे 3 नामों के बारे में बताएंगे जिन पर MI की निगाहें होगी।

Advertisement
Cricket Image for IPL 2023: 3 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस जोफ्रा आर्चर की गैर-मौजूदगी में टारगेट क
Cricket Image for IPL 2023: 3 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस जोफ्रा आर्चर की गैर-मौजूदगी में टारगेट क (Image Source: Google)
Nishant Rawat
By Nishant Rawat
May 28, 2022 • 01:49 PM

मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन के दौरान इंग्लिश गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह अपनी चोट के कारण पूरे सीज़न ही उपलब्ध नहीं रहे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जिन्हें मुंबई इंडियंस जोफ्रा आर्चर के IPL 2023 में उपलब्ध ना होने पर टारगेट कर सकती है।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat
May 28, 2022 • 01:49 PM

मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc)

Trending

मुंबई इंडियंस के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क जोफ्रा आर्चर के सबसे बेहतर रिप्लेसमेंट साबित हो सकते है। बाएं हाथ के स्टार्क अपनी रफ्तार के अलावा गेंद को स्विंग करवाने में भी माहिर है। स्टार्क ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 से अपना नाम वापिस ले लिया था क्योंकि वह बायो बबल में लंबा समय नहीं बिताना चाहते थे। लेकिन उन्होंने बयान जारी करते हुए यह साफ किया था कि वह आईपीएल में वापसी करना चाहते है।

ऐसे में अगर मुंबई के लिए आर्चर अवेलेबल नहीं होते तो वह स्टार्क का रूख कर सकती है। बता दें कि स्टार्क ने आईपीएल में 27 मुकाबलें खेले है जिसके दौरान उनके खाते में 34 विकेट दर्ज है। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.17 का रहा है।

सैम करन (Sam Curran)

मुंबई इंडियंस की निगाहें जोफ्रा आर्चर की गैर-मौजूदगी में इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन पर भी हो सकती है। सैम करन भी आईपीएल 2022 में अपनी चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सके थे। लेकिन 23 साल के इस खिलाड़ी ने पिछले दो सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

सैम करन पावरप्ले के दौरान अपनी स्विंग गेंदबाज़ी के दम पर विपक्षी बल्लेबाज़ों को पवेलियन का रास्ता दिखाने में माहिर है। करन ने आईपीएल में 32 मुकाबलों में 32 विकेट चटकाएं है। वही इसी दौरान उनके बल्ले से लगभग 150 की स्ट्राइकरेट से 337 रन भी निकले हैं।

क्रिस वोक्स (Chris Woakes)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छे विकल्प साबित हो सकते है। क्रिस वोक्स ने भी आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से बायो बबल के कारण अपना नाम वापस ले लिया था। लेकिन अगले साल वह टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

क्रिस वोक्स ने आईपीएल में 21 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 30 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान वोक्स के बल्ले से 78 रन निकले हैं। हालांकि ये आंकड़े इस इंग्लिश खिलाड़ी की काबिलियत को सही नहीं दर्शाते। अगर मुबंई इंडियंस वोक्स पर भरोसा जताती है तो वह टीम के लिए मैच विनर भी साबित हो सकते हैं।

Advertisement

Advertisement