IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कैप्टन पैट कमिंस (Pat Cummins) अपनी पीठ की चोट से परेशान हैं। वो लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं और अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 के भी कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि उन तीन खिलाड़ियों के नाम, जो कि पैट कमिंस के अनुपलब्ध होने पर IPL 2026 के कुछ मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद की कैप्टेंसी कर सकते हैं।
3. ट्रेविस हेड (Travis Head): इस लिस्ट में हमने तीसरी पॉजिशन पर SRH के तूफानी सलामी बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड को रखा है जो कि इंटरनेशनल लेवल पर ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम की कैप्टेंसी कर चुके हैं। 32 साल के ट्रेविस हेड 174 टी20 मुकाबलों का अनुभव रखते हैं और अपने साथ पैट कमिंस की तरह ऑस्ट्रेलियन माइंड सेट लेकर आते हैं। यही वज़ह है वो पैट की गैरमौजूदगी में SRH के लिए एक अच्छे कैप्टेंसी ऑप्शन होंगे। जान लें कि उन्हें 14 करोड़ में रिटेन किया गया है और वो 38 आईपीएल मैचों में लगभग 35 की औसत और 170 की स्ट्राइक रेट से 1146 रन बना चुके हैं।
2. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद के एक और सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा हैं। SRH ने 25 साल के अभिषेक पर हमेशा से ही काफी भरोसा जताया है और वो साल 2019 से ही ऑरेंज आर्मी के साथ जुड़े हुए हैं। जान लें कि पिछले दो आईपीएल सीजन तो अभिषेक ने मैदान पर ऐसी तबाही मचाई की वो SRH के वर्तमान और फ्यूचर दोनों ही माने जाने लगे हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने पूरे 14 करोड़ में रिटेन किया है, ऐसे में हो सकता है कि पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में उन्हें कैप्टेंसी की बड़ी जिम्मेदारी भी मिली।