इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG Vs NZ 2nd Test) बुधवार, 17 जून से लंदन के द ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (New Zealand Playing XI) में केन विलियमसन (Kane Williamson) की जगह ले सकते हैं। याद दिला दें कि केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है।
विल यंग (Will Young): न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI में केन विलियमसन की जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार फिलहाल 33 साल के विल यंग हैं। ये दाएं हाथ का खिलाड़ी एक अनुभवी बल्लेबाज़ हैं, जो कि न्यूजीलैंड के लिए 23 टेस्ट मैचों की 41 पारियों में लगभग 32 की औसत से 1,215 रन बना चुका है। ध्यान दें कि विल का फर्स्ट क्लास करियर भी शानदार रहा है जहां उन्होंने लगभग 40 की औसत से 143 मैचों की 243 पारियों में 8,720 रन बनाए हैं। वो केन विलियमसन की रिप्लेसमेंट के तौर पर न्यूजीलैंड की टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा बने हैं।
डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (Dean Foxcroft): न्यूजीलैंड की स्क्वाड में एक स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर भी मौजूद है जो कि केन विलियमसन की जगह लेकर प्लेइंग XI में शामिल हो सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 28 वर्षीय डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के लिए एक टेस्ट मुकाबला खेला है जिसमें उन्होंने 98 रन बनाए थे। बताते चलें कि डीन न्यूजीलैंड के लिए 4 वनडे और 7 टी20 इंटरनेशनल भी खेल चुके हैं। इन सब के अलावा उनके नाम 43 फर्स्ट क्लास मैचों का भी अनुभव है जिसमें उन्होंने 2,399 रन जोड़े और 63 विकेट चटकाए।