3 Players Who Can Replace Ravi Bishnoi In Indian Playing XI: भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज़ रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) मैनचेस्टर टी20 (ENG vs IND 2nd T20) में इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाज़ी करते हुए बेहद ही महंगे रहे। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 60 रन लुटाए। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि मंगलवार, 07 जुलाई को नॉर्टिंघम में होने वाले टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले (ENG vs IND 3rd T20) में रवि बिश्नोई भारतीय प्लेइंग इलेवन में रिप्लेस कर सकते हैं।
प्रिंस यादव (Prince Yadav): टीम इंडिया की XI में रवि बिश्नोई को रिप्लेस करने के सबसे अच्छे ऑप्शन फिलहाल 24 वर्षीय तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव हैं, जो कि लगातार 140+ की रफ्तार से बॉल फेंकने की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने आयरलैंड में अपना टी20 डेब्यू किया था और पहले ही मुकाबले में 3 विकेट चटका दिए। वो देश के लिए 2 वनडे भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट झटके। इसके अलावा उनके नाम 2 फर्स्ट क्लास मैचों में 1 विकेट, 16 लिस्ट ए मैचों में 32 विकेट और 36 टी20 मैचों में 41 विकेट दर्ज हैं।
वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar): भारतीय टीम रवि बिश्नोई की जगह एक स्पिन गेंदबाज़ को ही कॉम्बिनेशन में शामिल करना चाहती है तो ऐसे में 26 वर्षीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर बेस्ट ऑप्शन दिख रहे हैं। वो देश के लिए 61 टी20 मैचों में 51 विकेट ले चुके हैं और इस फॉर्मेट में उन्होंने लगभग 130 की स्ट्राइक रेट से 274 रन भी बनाए हैं। इसके अलावा वाशिंगटन के पास 18 टेस्ट और 32 वनडे मैचों का भी अनुभव है। सबसे जरूरी बात वो अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से योगदान देने वाले खिलाड़ी हैं।