आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। LSG ने शुक्रवार, 29 मई को इस खबर की पुष्टि की। पंत के इस्तीफे के बाद ये चर्चा शुरू हो गई है कि अब कौन सा खिलाड़ी लखनऊ की टीम का कप्तान बन सकता है। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल में उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जो रेस में सबसे आगे हैं।
1. एडेन मार्करम
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत की जगह लेने के लिए सबसे आगे चल रहे खिलाड़ियों में से एक एडेन मार्करम हैं। एक लीडर के तौर पर मार्करम को काफी सफलता मिली है। उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को दो SA20 खिताब जिताए हैं और साउथ अफ्रीका को भी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप में उपविजेता बनाया है। वो LSG के लिए भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। ऐसे में अगर वो अगले सीजन में टीम के कप्तान बनते हैं तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।