इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच बुधवार, 13 मई को शहीद वीर नारायण स्टेडियम रायपुर में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्हें RCB अपने आउट ऑफ फॉर्म ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड (IPL 2026 में 11 मैचों में 83 रन और 6 विकेट) की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना सकती है।
1. जैकब डफी (Jacob Duffy): रोमारियो शेफर्ड एक बॉलिंग ऑलराउंडर हैं तो ऐसे में RCB की स्क्वाड में उन्हें रिप्लेस करने के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन जैकब डफी दिख रहे हैं। न्यूजीलैंड का ये घातक तेज गेंदबाज़ नई गेंद से विकेट निकालने के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी असर छोड़ने की काबिलियत रखता है। बात करें अगर उनके टी20 अनुभव की तो उन्होंने 171 मैचों में 8.75 की इकोनॉमी से 195 विकेट चटकाए हैं। याद दिला दें कि जैकब डफी को सीजन की शुरुआत में RCB के लिए कुछ मुकाबले खेलने का मौका मिला और उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट भी झटके।
2. जॉर्डन कॉक्स (Jordan Cox): अगर RCB रोमारियो शेफर्ड की जगह एक ऐसे खिलाड़ी को खिलाना चाहे जो फिनिशर की भूमिका निभा सके, तो इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जॉर्डन कॉक्स सबसे बेहतर ऑप्शन होंगे। 25 साल के कॉक्स एक अटैकिंग बैटर हैं और मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं। RCB ने उन्हें मिनी ऑक्शन में 75 लाख रुपये में खरीदा था। इस इंग्लिश बल्लेबाज़ ने अब तक 178 टी20 मैचों में 140 की स्ट्राइक रेट और करीब 30 की औसत से 4,045 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं, उनके नाम टी20 क्रिकेट में एक शतक भी दर्ज है।