इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) अच्छी फॉर्म में नहीं दिखे हैं और अब तक दो मुकाबले खेलकर एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 ओवर गेंदबाज़ी की और 12 की इकोनॉमी से पूरे 60 रन खर्चे। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन गेंदबाज़ों के नाम जो कि ट्रेंट बोल्ट की जगह लेकर मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar): 24 साल के अश्विन मुंबई इंडियंस की प्लेइंग कॉम्बिनेशन में ट्रेंट बोल्ट की परफेक्ट रिप्लेसमेंट होंगे। उन्हें पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने ही अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका दिया था जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और 7 मुकाबलों में 11 विकेट झटके। उन्हें MI ने 30 लाख रुपये में रिटेन किया है।
मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner): मुंबई इंडियंस एक स्पिनर ऑलराउंडर को अपने कॉम्बिशन में जोड़ना चाहते हैं तो न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं होगा। 34 साल के सेंटनर अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान कर सकते हैं। उनके नाम 269 मैचों में 2,863 रन और 267 विकेट दर्ज हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ में रिटेन किया है।