भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में दूसरे सुपर ओवर में हरा दिया। इसी के साथ भारत ने 3-0 से अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप कर दिया। टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार दो सुपर ओवर हुए है। दूसरे सुपर ओवर में भारत 11 रन ही बना पाया क्योंकि दो खिलाड़ी आउट हो गए थे। नियमानुसार सुपर ओवर में 2 खिलाड़ी आउट होने के बाद पूरी टीम आउट मानी जाती है। हालांकि एक गेंद बची हुई थी। रोहित ने दूसरे सुपर ओवर में 11(3) रन बनाये। अफगानिस्तान की तरफ से दूसरा सुपर ओवर फरीद अहमद करने आये। भारत की तरफ से दूसरा सुपर ओवर करने रवि बिश्नोई ने तीन गेंदों में 2 विकेट चटकाए।
अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाये। भारत भी 16 रन ही बना पाया। इस सुपर ओवर में भारत की तरफ से आखिरी गेंद यशस्वी जायसवाल को खेलनी थी और रोहित रिटायर्ड आउट हो गए। वहीं सिर्फ रनिंग करने के लिए नॉन स्ट्राइक पर रिंकू आये। रोहित ने 13(4)* रन बनायें। उन्होंने लगातार 2 छक्के जड़े। अफगानिस्तान की तरफ से पहला सुपर ओवर करने अजमतुल्लाह उमरजई आये।
पहले सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने मुकेश कुमार की गेंद डॉट खेली। हालांकि इस गेंद पर ओवरथ्रो के 3 रन आये। हालांकि जब विकेटकीपर संजू ने जो थ्रो फेंकी थी तो गेंद नबी से टकराई। भारतीय फील्डरों ने इस पर नाराजगी जताई। रोहित गुस्से इससे खुश नहीं थे लेकिन नबी का कहना है कि उन्होंने अपनी दौड़ने की लाइन नहीं बदली।