Mystery Solved, पंत के कंधे पर हाथ किसका? साल 2019 से वायरल तस्वीर का मयंक अग्रवाल ने खोला राज
मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने ऋषभ पंत की सोशल मीडिया पर वायरल मिस्ट्री तस्वीर का सच दुनिया को बता दिया है।


Rishabh Pant Viral Image: साल 2019, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल (Viral Photo) हुई थी जिसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal), और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) नजर आ रहे थे। अगर आप सोच रहे हो कि इसमें क्या मिस्ट्री या क्या रहस्य? तो आपको बता दें कि जब यह तस्वीर ध्यान से देखी गई तो फैंस यह देखकर हैरान रह गए कि आखिर पंत के कंधों पर हाथ किसका है।
धोनी के दोनों हाथ सामने हैं। मयंक, जसप्रीत और हार्दिक तीनों ही पंत से दूर खड़े हैं, ऐसे में सच में यह सवाल दिमाग चकरा देने वाला था। 2019 की यह वायरल तस्वीर कल तक सभी के लिए रहस्य थी, लेकिन अब यह रहस्य सुलझ चुका है। दरअसल, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने इस रहस्य के पीछे से परदा उठाया है।
Trending
After years of extensive research, debates, and countless conspiracy theories, let the nation finally know : it is MY hand on @RishabhPant17 shoulder
— Mayank Agarwal (@mayankcricket) September 28, 2023
Ps : any and all other claims are misleading and not true pic.twitter.com/nmOy9Ka0pH
मयंक ने बीते गुरुवार (28 सितंबर) को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस तस्वीर को साझा किया। यहा उन्होंने लिखा, 'वर्षों के व्यापक शोध, बहस और अनगिनत कॉन्सपिरेसी थ्योरी के बाद, अंततः देश को बता रहा हूं कि ऋषभ पंत के कंधें पर यह मेरा हाथ है। कोई भी और अन्य सभी दावे भ्रामक हैं और सत्य नहीं हैं।'
Also Read: Live Score
बता दें कि मयंक अग्रवाल के इस ट्वीट के बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने भारतीय बल्लेबाज के ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा, 'क्या इसका मतलब मयंक का एक हाथ ज्यादा बड़ा है?' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा हुआ भाई बता दिया वरना गोल्डी बराड़ इसकी जिम्मेदारी ले लेता।' एक यूजर ने यह कहा, क्या आप 4 साल से सो रहे थे? जो अब ये कंफर्म किया है।
Logan Cup
ICC Women's T20 World Cup Africa Region Qualifier
New Zealand tour of Bangladesh - Test
-
Ambati Rayudu को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, IPL ऑक्शन में टारगेट करेगी चेन्नई सुपर किंग्स Sat, 09 Dec 2023 04:16 PM
-
भारत में वर्ल्ड कप जीतना बहुत संतोषजनक था: पैट कमिंस Sat, 09 Dec 2023 04:16 PM
-
टीम इंडिया के 5 स्टार क्रिकेटर, जिनका 2027 World Cup में खेलना होगा मुश्किल Sat, 09 Dec 2023 04:16 PM