5 खिलाड़ी जिन्होंने IPL 2024 में 1 करोड़ से कम कमाई की लेकिन IPL 2025 में उन्हें 10 करोड़ से ज्यादा (Image Source: Google)
31 अक्टूबर को आईपीएल 2025 (IPL 2025) की रिटेंशन लिस्ट सामने आई है। हमेशा की तरह, आईपीएल फ्रेंचाइजी ने फैंस को हैरान कर दिया। शायद सबसे बड़ा झटका कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से लगा। डिफेंडिंग चैंपियन ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ-साथ स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भी रिलीज कर दिया है।
इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लखनऊ सुपर जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने कप्तानों को रिलीज कर दिया है। वहीं रिटेन होने वाले खिलाड़ियों में कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्हें उम्मीद से ज्यादा रकम मिली। ऐसे में हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल 2024 में 1 करोड़ से कम कमाया, लेकिन आईपीएल 2025 में 10 करोड़ से अधिक कमाएंगे।
1. ध्रुव जुरेल