वनडे क्रिकेट में कई बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है इस दौरान कुछ न केवल शतक बल्कि कुछ ने दोहरे शतक तक जड़ दिए है। अब तक 14 दोहरा शतक बने है। इस लिस्ट में 2 वूमेन खिलाड़ी (NZ की अमेलिया केर) और (AUS की बेलिंडा क्लार्क) का नाम शामिल है। वहीं भारत के 5 खिलाड़ियों ने वनडे में दोहरे शतक जड़े है। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 3 दोहरे शतक जड़े है। ऐसे में हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा है।
1. ईशान किशन- 126 गेंद
भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) के नाम वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक दर्ज है। उन्होंने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ चटोग्राम में खेले गए तीसरे वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने मैदान के चारों तरफ रन बनाये और बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने महज 131 गेंदों में 24 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 210 रन की पारी खेली।