भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने बीते समय में सिर्फ डोमेस्टिक लेवल पर ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी धमाल मचाया है। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि अगर आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata knight Riders) उन्हें रिलीज कर देती है तो रिंकू को ऑक्शन में कितने करोड़ तक मिल सकते हैं। आपको बता दें कि इस सवाल का जवाब खुद रिंकू सिंह ने दिया है।
दरअसल, हाल ही में रिंकू सिंह ने न्यूज24 को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने इस सवाल पर खुलकर बात की। रिंकू बोले, 'देखते हैं क्या होता है। मेरा मानना है कि जितना पैसा मिल जाए उसमें ही खुश रहना चाहिए। मैं 55 लाख में ही खुश हो। 55 लाख भी बहुत ज्यादा होते हैं। सब लोगों को पता है कि हम पहले एक-एक, दो-दो रुपये के लिए मरते थे। तो मेरे लिए 55 लाख भी बहुत हैं।'
आपको बता दें कि यहां रिंकू सिंह 55 लाख की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि साल 2022 के ऑक्शन में जब केकेआर ने उन्हें खरीदा था तब वो 55 लाख में ही बिके थे। इससे पहले उनका प्राइस साल 2019 से लेकर साल 2021 तक 80 लाख रुपये थे। साल 2017 में उन्हें पहली बार आईपीएल में शामिल होने का मौका मिला था और तब वो पंजाब किंग्स के लिए 10 लाख रुपये में खेले थे।