4 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में मिली 5-0 की जीत की बदौलत टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह छठा मौका है जब टीम इंडिया ने वन डे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। इसके साथ ही कोहली ने धोनी के कप्तानी के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया। विराट कोहली वनडे में क्लीन स्वीव करने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल गए हैं।
कोहली की कप्तानी में भारत ने तीन बार, धोनी की कप्तानी में दो बार और गौतम गंभीर की कप्तानी में 1 बार पांच मैचों की वन डे सीरीज मे क्लीन स्वीप किया है।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS
कोहली की कप्तानी में भारत ने साल 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 5-0, 2014-15 में श्रीलंका के खिलाफ 5-0 और अब 2017 में श्रीलंका के ही खिलाफ 5-0 से जीत से क्लीन स्वीप किया है। 2013 औक 2015 मे उन्होंने कार्यवाह कप्तान रहते हुए ये जीत हासिल की और अब वह टीम के नियमित कप्तान हैं।