इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। मुकाबले के चौथे दिन इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 208 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 389 रनों का लक्ष्य रखा है।
इंग्लैंड के लिए चौथे दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 177/7 के स्कोर में सिर्फ 9 रन जोड़ने के बाद डेन लॉरेंस को मोहम्मद अब्बास ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। लॉरेंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 70 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए।
ओली रॉबिन्सन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 8 रन बनाकर आउट हुए। जोश टंग इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। वह 12 रन बनाकर रनआउट हुए। इंग्लैंड की तरफ से लॉरेंस की अर्धशतकीय पारी के अलावा, हैरी ब्रूक ने 34 रनों का योगदान दिया है, जबकि एमिलियो ने 31 रनों का योगदान दिया। जो रूट ने 24 रन बनाए।