West Indies vs Pakistan, 2nd Test: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है जहां बीते सोमवार, 03 अगस्त को खेल के दूसरे दिन मेहमान टीम पाकिस्तान ने जोरदार वापसी की। अब्दुल्ला शफीक ने 185 गेंद खेलकर नाबाद 107 रन ठोके, वहीं कप्तान बाबर आज़म ने 126 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाए।
344 रनों पर ऑलआउट वेस्टइंडीज: दूसरे दिन के खेल की शुरुआत कैरेबियाई टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स और रोस्टन चेज ने की जो कि 239/5 स्कोर को आगे बढ़ाने मैदान पर उतरे थे। फैंस को उम्मीद थी कि दोनों शतक लगाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं सका। जस्टिन ग्रीव्स 150 गेंदों पर 73 रन बनाकर आउट हुए और रोस्टन चेज ने 126 गेंदों पर 70 रन बनाकर अपना विकेट खोया। इनके आउट होने के बाद कैरेबियाई टीम बिखर गई और अपनी पहली पारी में 105.4 ओवर में 344 रन बनाकर ऑल आउट हुई।
साजिद खान ने गेंदबाज़ी से मचाया धमाल: पाकिस्तान के लिए गेंद से स्पिनर साजिद खान ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और 32.4 ओवर में 85 रन देकर वेस्टइंडीज के 4 विकेट चटकाए। उन्होंने केवम हॉज (44 गेंदों पर 10 रन), केमार रोच (62 गेंदों पर 19 रन), जोमेल वारिकन (22 गेंदों पर 05 रन) और जायडेन सील्स (18 गेंदों पर 08 रन) का विकेट झटका। साजिद के अलावा पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अली, उबैद खान और अली उस्मान ने 2-2 विकेट चटकाए।