IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 226 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत से ही तूफानी अंदाज दिखाया और तेज साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला गुरुवार (2 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लाइव स्कोर देखें यहां
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 34 गेंदों में 82 रन की तेज साझेदारी की। ट्रेविस हेड ने 21 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने भी 21 गेंदों में 48 रन ठोक दिए।