कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 203 रन बनाए, जिसके जवाब में KKR की टीम 163 रन पर सिमट गई। केएल राहुल ने बल्ले से कमाल किया, वहीं कुलदीप यादव ने गेंद से मैच पलटने का काम किया।
कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के आखिरी मैच में KKR के खिलाफ अपनी पुरानी लय में लौट आए। अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते हुए कुलदीप काफी जोश में थे और लगभग हैट्रिक ले ही ली थी, लेकिन विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने ऐसी गलती कर दी जिसे शायद ही वो कभी भूल पाएंगे। उन्होंने कुलदीप की हैट्रिक बॉल पर आसान सा कैच छोड़ दिया जिससे वो हैट्रिक नहीं ले पाए और उसके बाद उनका गुस्सा अपने चरम पर देखने को मिला।
कुलदीप ने लगातार दो गेंदों पर विकेट ले लिए थे। उन्होंने पूरी तरह से सेट अजिंक्य रहाणे और फिर रिंकू सिंह को पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट कर दिया था। इसके बाद हैट्रिक वाली गेंद पर, उन्होंने तेजस्वी दहिया के बल्ले का किनारा भी लगवाया, लेकिन अभिषेक पोरेल ने वो कैच छोड़ दिया। कैच छूटने पर कुलदीप यादव की निराशा साफ झलक रही थी औऱ वो पोरेल से पूरी तरह निराश थे। उनके गुस्से वाला वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
The hat-trick was right there!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
So close yet so far for Kuldeep Yadav
Updates https://t.co/Uo07zwiknq#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvDC | @imkuldeep18 pic.twitter.com/pJ9wOsEIb4