Abhishek Sharma ने तोड़ा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड, सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने (Indian Batter Abhishek Sharma)
Afghanistan vs India, 1st T20I: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने रविवार (13 सितंबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी पारी से इतिहास रच दिया। अभिषेक ने 32 गेंदों में 82 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के जड़े।
तोड़ा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड
अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने टी-20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए। वह टी-20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 6000 रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।अभिषेक ने 3420 गेंदों में अपने 6000 टी-20 रन पूरे किए और इस लिस्ट में आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 3550 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था।