Abhishek Sharma Record: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (IRE vs IND 2nd T20) रविवार, 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्लब में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 25 वर्षीय अभिषेक आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय पारी के पहले ओवर में दो छक्के मारने का कारनामा करते हैं, तो वो बतौर भारतीय टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा को पछाड़कर पहले ओवर में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
ये तूफानी बल्लेबाज़ अब तक अपने टी20 करियर में भारतीय टीम के लिए पहले ओवर में बैटिंग करके 11 छक्के ठोक चुका है। बात करें अगर रोहित शर्मा की तो उन्होंने ऐसा करते हुए 12 छक्के लगाए हैं।