Abhishek Sharma Record: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) शुक्रवार, 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज (IRE vs IND T20 Series) में अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि अभिषेक के पास एक ऐसी खास सेंचुरी पूरी करने का मौका है जो कि अब तक टीम इंडिया के लिए सिर्फ चार ही खिलाड़ी बना पाए हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि 25 साल के अभिषेक मौजूदा समय में भारतीय टी20 टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके नाम 46 टी20 इंटरनेशनल में 33.44 की औसत और 190.46 की स्ट्राइक रेट से 1,438 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 2 सेंचुरी और 10 हाफ सेंचुरी लगाई है।
खास बात ये है कि यहां से अभिषेक आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 04 छक्के ठोकने का कारनामा करते हैं तो वो इस फॉर्मेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ भारत के T20I में छक्कों की सेंचुरी बनाने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक सिर्फ रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली ने ही ये कारनामा किया है।