Abhishek Sharma Record: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (ZIM vs IND 2nd T20) बीते शनिवार, 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था जहां अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने एक खास रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा। इस 25 साल के खिलाड़ी ने वो कारनामा कर दिया है जो कि भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में अब तक कोई भी दूसरा खिलाड़ी नहीं कर पाया था।
दरअसल, अभिषेक शर्मा भारत के ऐसे पहले सलामी बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 2.5 ओवर डाले और महज़ 17 रन देकर 3 विकेट चटकाते हुए ये कारनामा किया। इस मुकाबले में उन्होंने ब्रैंड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी और रिचर्ड नगारवा का विकेट निकाला।
बताते चलें कि भारत-जिम्बाब्वे दूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए और 8 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि दूसरी तरफ वो पूरे मुकाबले के सबसे सफल गेंदबाज़ (2.5 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट) रहे।