0,0- Abhishek Sharma ने बनाया बड़ा खराब रिकॉर्ड, आशीष नेहरा की बराबरी कर ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेट (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs Pakistan: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। टूर्नामेंट में अपना दूसरा ही मुकाबला खेल रहे अभिषेक पहले ही ओवर में बिना खाता खोले कप्तान सलमान आगा की गेंद पर शाहीन अफरीदी को कैच थमा बैठे।
बता दें बीमार होने के चलते अभिषेक नामीबिया के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेल पाए थे। वह अमेरिका के खिलाफ हुए पहले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे।
कोहली-गंभीर की बराबरी