Abhishek Sharma Double Century Video: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने वन-डे डिस्ट्रिक्ट मुकाबले में अमृतसर टीम के लिए तूफानी बैटिंग की और मैदान पर बवाल मचाकर तरनतारन मेन्स सीनियर टीम के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर सभी का दिल जीता। उन्होंने 91 गेंदों पर 233 रनों की पारी खेलकर भारतीय वनडे टीम का दरवाजा खटखटाया है।
चौके-छक्के से बनाए 210 रन: ये एक वनडे मुकाबला था, लेकिन यहां भी अभिषेक शर्मा ने अपने स्वाभाविक टी20 अंदाज में धमाकेदार बल्लेबाज़ी की। शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने अपनी 233 रनों की पारी में 210 रन तो सिर्फ चौके-छक्के से बनाए। उन्होंने 15 चौके और 25 छक्के लगाकर ये कारनामा किया। यानी उन्होंने चौके लगाकर 60 रन और छक्के लगाकर 150 रन जोड़े।
अभिषेक के दोहरे शतक के दम पर Amritsar MenSenior ने अपनी पारी के 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 533 रन बनाए। अभिषेक के अलावा सलामी बल्लेबाज़ अभय चौधरी ने भी 85 गेंदों पर 93 रन ठोके।