IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाते हुए तेज पारी खेली। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। इन पारियों के दम पर SRH ने चेन्नई के सामने 195 रन का लक्ष्य रखा।
आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला शनिवार (18 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 गेंदों में 75 रन जोड़ते हुए चेन्नई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। ट्रेविस हेड ने 23 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और 22 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली।