राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा, जब अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए। जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ्तार और सटीक गेंदबाज़ी से उन्हें जाल में फंसा लिया और मैच की पहली ही गेंद पर SRH को बैकफुट पर धकेल दिया।
आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार (13 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहा। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और आर्चर ने इस फैसले को पूरी तरह सही साबित कर दिया।
पारी की पहली ही गेंद पर आर्चर ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारा झटका दिया। उन्होंने शॉर्ट पिच गेंद फेंकी, जिस पर अभिषेक शर्मा आक्रामक शॉट खेलने के चक्कर में फंस गए। गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधे डीप पॉइंट में चली गई, जहां रवि बिश्नोई ने आसान सा कैच लपक लिया।