Abhishek Sharma के पास IND vs WI T20I सीरीज में 2 बड़े Records बनाने का मौका (Abhishek Sharma Record)
Abhishek Sharma Record: भारतीय टी20 टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs WI T20) में एक साथ दो खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। ये सीरीज मंगलवार, 05 अक्टूबर से खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा।
T20I में 2000 रन: अभिषेक शर्मा एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं, जो कि टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए अब तक 62 गेम खेलकर 1926 रन बना चुके हैं। उनके पास वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में अपने 2000 T20I रन पूरे करने का सुनहरा मौका है। वो इस मुकाम को हासिल करने से सिर्फ 74 रन दूर हैं। गौर करें कि भारत के लिए अब तक सिर्फ पांच ही खिलाड़ियों ने 2000 या उससे ज्यादा T20I रन बनाए हैं।
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
- रोहित शर्मा - 159 मैचों में 4231 रन
- विराट कोहली - 125 मैचों में 4188 रन
- सूर्यकुमार यादव - 113 मैचों में 3272 रन
- हार्दिक पांड्या - 138 मैचों में 2288 रन
- केएल राहुल - 72 मैचों में 2265 रन
- अभिषेक शर्मा - 62 मैचों में 1926 रन