Abhishek Sharma Record: भारतीय टीम जापान के टूर (India Tour of Japan) पर है जहां वो पुरुष एशियन गेम्स (Asian Games 2026) से पहले मेजबान टीम जापान (Japan vs India) के साथ ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेलेंगे। ये इन दोनों टीमों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच होगा। गौरतलब है कि इसमें भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) सिर्फ एक छक्का लगाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में पीछे छोड़ सकते हैं।
हार्दिक को पछाड़ेंगे अभिषेक: अभिषेक शर्मा भारतीय टी20 टीम के एक अहम सदस्य खिलाड़ी हैं, जो कि पहली ही गेंद से विपक्षी गेंदबाज़ों को अटैक करते हैं। ये 26 साल का बल्लेबाज़ देश के लिए 59 टी20 इंटरनेशनल खेल चुका है, जिसमें उन्होंने 33.17 की औसत और 194.55 की स्ट्राइक रेट से 1858 रन बनाए हैं।
खास बात ये है कि अभिषेक के पास जापान के खिलाफ जापान में होने वाले ऐतिहासिक मुकाबले में महज़ एक छक्का लगाकर इतिहास रचने का मौका है। वो ऐसा करके अपने T20I करियर के 127 छक्के पूरे कर लेंगे और हार्दिक पांड्या को पछाड़कर टीम इंडिया के लिए तीसरे सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। फिलहाल इस पॉजिशन पर अभिषेक और हार्दिक संयुक्त रूप से मौजूद हैं।