Abhishek Sharma World Record बनाने की दहलीज पर, सूर्यकुमार यादव- क्रिस गेल को एकसाथ पछाड़ने का मौका (Image Source: AFP)
India vs Ireland 2nd T20I: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma T20I Records) के पास रविवार (28 जून) को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मे होने वाले दूसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
अभिषेक ने अपने टी-20 इंटरनेशनल में 47 मैच की 46 पारियों में 33.79 की औसत और 191.87 की स्ट्राईक रेट से 1487 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में अभिषेक 13 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में अपने 1500 रन पूरे कर लगें।
अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 775 गेंद खेली हैं और इस मैच में उनके पास सबसे कम गेंदों में 1500 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। फिलहाल यह कीर्तिमान पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है, उन्होंने 843 गेंदों में 1500 रन पूरे किए थे।