IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए तूफानी शतक जड़ा और अंत तक टिके रहे। वहीं आखिर में हेनरिक क्लासेन ने तेजी से रन जोड़े। इन पारियों के दम पर SRH ने दिल्ली के सामने 243 रन का बड़ा लक्ष्य रखा।
आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार (21 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने धमाकेदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 53 गेंदों में 97 रन जोड़े। ट्रेविस हेड ने 26 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।