सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विस्फोटक ओपनर और भारतीय युवा स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी आईपीएल 2027 सीजन से पहले अभिषेक अपनी फ्रेंचाइजी से खुश नहीं हैं और टीम का साथ छोड़ने का मन बना रहे हैं।
आईपीएल 2027 प्लेयर रिटेंशन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है। टीम के स्टार और आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आगामी सीजन में नया ठिकाना तलाश रहे हैं। द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक फ्रेंचाइजी के मौजूदा माहौल से खुश नहीं हैं और वे अगले सीजन में ही किसी नई टीम से जुड़ने की संभावनाएं टटोल रहे हैं। हालांकि, अभी तक फ्रेंचाइजी की तरह से इस खबर की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
अभिषेक शर्मा की नाराजगी के पीछे सनराइजर्स हैदराबाद के लीडरशिप प्लान को बड़ी वजह बताया जा रहा है। चर्चा है कि फ्रेंचाइजी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने के मूड में है। वहीं, टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ व्यस्त शेड्यूल की वजह से 2027 सीजन के कुछ मुकाबलों में अनुपलब्ध रह सकते हैं। कप्तानी और टीम मैनेजमेंट के इस रुख से अभिषेक शायद पूरी तरह सहज नहीं हैं।