सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई के गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ा दीं। वहीं इस दौरान उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट के एक ओवर में ही 25 रन कूट डाले, जिसमें चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार (18 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जबरदस्त तूफान मचा दिया। उन्होंने पावरप्ले के दौरान ऐसी बल्लेबाज़ी की, जिसके सामने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज़ पूरी तरह बेबस नजर आए।
अभिषेक शर्मा पहले से ही लय में दिख रहे थे और उन्होंने लगातार बाउंड्री लगाकर दबाव बना रखा था। चौथे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर चौके जड़ने के बाद उन्होंने पांचवें ओवर में मैथ्यू शॉर्ट को निशाने पर लिया।