0,0,0,0,0,0,0: Abhishek Sharma के नाम दर्ज हुआ Unwanted Record, बेलफास्ट में Duck पर हो गए थे OUT (Image Source: Google)
Abhishek Sharma Unwanted Record: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) बीते रविवार, 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले (IRE vs IND 2nd T20) में अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए और गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे। गौरतलब है कि इसी कारण अब उनके नाम कुछ बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।
दरअसल, 25 वर्षीय अभिषेक शर्मा अब बतौर भारतीय टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी करके तीसरे सर्वाधिक बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। वो अपने 48 T20I मैचों के करियर में सात बार जीरो पर आउट हो चुके हैं।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी (भारत)
- रोहित शर्मा - 159 मैचों में 12 बार जीरो पर आउट
- सूंजू सैमसन - 64 मैचों में 08 बार जीरो पर आउट
- अभिषेक शर्मा - 48 मैचों में 07 बार जीरो पर आउट
- सूर्यकुमार यादव - 113 मैचों में 07 बार जीरो पर आउट
- विराट कोहली - 125 मैचों में 07 बार जीरो पर आउट