भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अभी तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। वो अभी तक 4 मैचों में खेले हैं जिसमें से 3 में तो वो बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके खराब फॉर्म का असर टीम इंडिया के प्रदर्शन पर भी पड़ा है और इस समय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भी किस्मत के सहारे बैठी हुई है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को कल यानि 26 फरवरी को एक बड़ा मैच खेलना है और उस मैच में अभिषेक शर्मा पर अच्छी शुरुआत देने का दारोमदार होगा। यही कारण है कि अभिषेक शर्मा दवा के साथ-साथ दुआ पर भी निर्भर हो गए हैं। अभिषेक शर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अपने टीममेट और वाइस-कैप्टन अक्षर पटेल के साथ चेन्नई के मशहूर मरुंदेश्वर मंदिर में देखा गया।
मरुंदेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर को इलाज की जगह माना जाता है। “मरुंदेश्वर” नाम का मतलब है “दवाओं का भगवान।” भक्त यहां बीमारियों से राहत और सेहत के लिए प्रार्थना करते हैं और मंदिर में खासकर प्रदोष और महाशिवरात्रि पर भीड़ होती है। ये चेन्नई की सबसे आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण जगहों में से एक है। खासकर अभिषेक शर्मा का दौरा काफी अहम है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि भगवान के दर्शन के बाद क्या उनकी और टीम इंडिया की किस्मत बदलती है या नहीं।
Abhishek Sharma and Axar Patel visited the famous Marundeeswarar Temple in Tiruvanmayur ahead of Do or Die Super 8 Clash Against Zimbabwe #IndvZim #T20WorldCup2026 pic.twitter.com/QqGqfskcj1
— Arattai Squad (@arattaiSquad) February 25, 2026