VIDEO: Abishek Porel ने Jofra Archer को जड़ा मॉन्स्टर सिक्स, स्टेडियम के बाहर पहुंची गेंद (Image Source: X)
दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबका ध्यान खींच लिया। खासकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लगाया गया उनका लंबा छक्का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला रविवार (17 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने शानदार शुरुआत दिलाई।
दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 61 गेंदों में 105 रन की शतकीय साझेदारी की। इसी दौरान इस युवा बल्लेबाज ने अपने एक दमदार छक्के से खूब सुर्खियां बटोरीं।