एक्टर राम चरण एक बार फिर से गलत कारणों के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, राम चरण ने भोपाल में अपनी आने वाली फ़िल्म 'पेद्दी' के ग्रैंड म्यूज़िक लॉन्च इवेंट के दौरान मंच पर एक बड़ी गलती कर दी जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। अपनी इस गलती के लिए राम चरण ने भारतीय क्रिकेट स्टार जसप्रीत बुमराह से सार्वजनिक तौर पर माफ़ी भी मांगी।
ये घटना सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसके बाद एक्टर को ये साफ़ करना पड़ा कि ये गलती पूरी तरह से अनजाने में हुई थी। इवेंट के दौरान बातचीत करते हुए राम चरण से कई भारतीय क्रिकेटरों के बारे में कुछ शब्दों में बताने के लिए कहा गया। बुमराह के बारे में बात करते समय, एक्टर ने गलती से क्रिकेटर को फुटबॉलर समझ लिया जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे।
जैसे ही ये क्लिप सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी, राम चरण ने सोशल मीडिया पर जाकर इस स्टार पेसर से माफ़ी मांगी। अपने मैसेज में, एक्टर ने माना कि वो "कभी-कभी नाम भूल जाते हैं" और इस घटना को "एक आम मानवीय भूल" बताया। उन्होंने इस नाम की गड़बड़ी के लिए बुमराह से सीधे तौर पर माफ़ी भी मांगी। उनके इस अंदाज़ की कई फ़ैंस ने तारीफ़ भी की।
WTF, what did Ram Charan just say? He was describing Jasprit Bumrah and said he’s a big fan because Bumrah is taking football so far ahead. Bro, Bumrah plays cricket not football. And then he called Bhopal Bihar
— (@rushiii_12) May 23, 2026
Bro is giving tough competition to Rohit Sharma in… pic.twitter.com/b9lbrxH520