ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने दुनिया के 3 बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज चुने हैं। हालांकि उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से पहले एक खिलाड़ी को रखा है। गिलक्रिस्ट में धोनी से पहले ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी रॉडनी मार्श (Rodney Marsh) को चुना है। मार्श को अपना आदर्श बताते हुए गिलक्रिस्ट ने कहा कि वह उनके रोल मॉडल हैं।
2003 औऱ 2007 वर्ल्ड कप विजेता गिलक्रिस्ट ने धोनी के शांत स्वभाव और धैर्य की सराहना की। उनकी लिस्ट में तीसरा नाम श्रीलंका के कुमार संगाकारा से है।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में गिलक्रिस्ट ने कहा, “"रॉडनी मार्श मेरे आदर्श थे। मैं भी उनके जासै ही बनना चाहता था। एमएस धोनी, मुझे उनका शांत स्वभाव पसंद है। उन्होंने अपने तरीके से काम किया, हमेशा शांत रहे और कुमार संगकारा, उन्होंने जो कुछ भी किया, उसमें वे बहुत ही शानदार थे, चाहे बल्लेबाजी ऑर्डर में ऊपर की ओर बल्लेबाजी हो या फिर विकेटकीपिंग का हुनर।"