इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद (Adil Rashid) ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में उनके सलामी बल्लेबाज विल यंग (Will Young) को शानदार गेंद डालते हुए बोल्ड कर दिया। उन्होंने ये सफलता अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर हासिल की। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 291 रन टांगे है।
अपना पहला और पारी का 11वां ओवर करने आये रशीद ने पहली गेंद फ्लाइटेड डाली और यंग ने इसको आगे बढ़कर डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए। गेंद टप्पा पाने के बाद घूमी और ऑफ स्टंप पर जा टकराई। ये बहुत ही शानदार गेंद थी। इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड टीम को पहली सफलता दिला दी। यंग ने 33 गेंद में 5 चौको की मदद से 29 रन का योगदान दिया। उन्होंने डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 61 (61) रन जोड़े।
An absolute Jaffa by Adil Rashid. pic.twitter.com/NditJ710y2
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 8, 2023
इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान जोस बटलर ने बनाये। उन्होंने 68 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं डेविड मलान ने 53 गेंद में 9 चौको की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं लियाम लिविंगस्टोन और बेन स्टोक्स ने क्रमशः 52(40), 52(69) रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। स्टोक्स ने वनडे से संन्यास के बाद अपने पहले मैच में ही अर्धशतक जड़ दिया। कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट रचिन रवींद्र ने हासिल किये। टिम साउथी 2 विकेट लेने में सफल रहे। लॉकी फर्ग्यूसन के खाते में एक विकेट गया।