Adil Rashid Unwanted Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के स्टार स्पिनर आदिल राशिद की जमकर खबर ली। इस दौरान राशिद ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जिसे कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
इसी दौरान इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। भारतीय बल्लेबाजों ने उनकी गेंदबाजी पर चार छक्के जड़ दिए, जिसके साथ ही राशिद टी20 इंटरनेशल में 200 से ज्यादा छक्के खाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। शिवम दुबे ने उनकी गेंद पर 200वां, 201वां और 202वां छक्का जड़ा, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 203वां छक्का लगाकर इस आंकड़े को और आगे बढ़ा दिया।